दतिया । दतिया पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे एवं एसडीओपी भाण्डेर पूनमचंद यादव के मार्गदर्शन में थाना पण्डोखर पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत थाना प्रभारी पण्डोखर निरीक्षक रिपुदमन सिंह राजावत एवं उनकी टीम द्वारा कंजर डेरा पण्डोखर में दबिश देकर अवैध कच्ची शराब के निर्माण एवं विक्रय में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान कुल 160 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त कर 4 पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज किए गए तथा लगभग 800 लीटर गुड़ लाहन नष्ट किया गया।
गिरफ्तार आरोपीगण:
1.उर्मिला कंजर पत्नी प्रमोद कंजर, उम्र 35 वर्ष, निवासी कंजर डेरा पण्डोखर
2.मोहिनी कंजर पत्नी जीतू कंजर, उम्र 20 वर्ष, निवासी कंजर डेरा पण्डोखर
3.आरती कंजर पत्नी दीनू कंजर, उम्र 30 वर्ष, निवासी कंजर डेरा पण्डोखर
4.निशा कंजर पत्नी ध्रुव कंजर, उम्र 30 वर्ष, निवासी कंजर डेरा पण्डोखर
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी पण्डोखर निरीक्षक रिपुदमन सिंह राजावत, उनि आजाद खान, चौकी प्रभारी उड़ी सउनि गजेन्द्र भार्गव, प्रधान आरक्षक गजेन्द्र यादव, राहुल सिकरवार, राहुल यादव, नरेन्द्र पाण्डे तथा आरक्षक अरविन्द नागर, विकास साहू, मुनेश कुमार, शिवभानु सिंह कौरव, शिवकुमार भदौरिया, हिमांशु राजावत, दिनेश कुमार एवं चालक रोहित साहू की सराहनीय भूमिका रही।


