शिवपुरी पुलिस का एक्शन: 12 घंटे के भीतर लूटेरा 'पण्डा' गिरफ्तार, सिर पर दर्ज हैं 19 गंभीर अपराध

0


 शिवपुरी: शहर में खाकी का खौफ एक बार फिर साफ देखने को मिला है। कोतवाली पुलिस ने महज़ 12 घंटे के भीतर लूट की एक सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए शातिर बदमाश को धर दबोचा है। पकड़ा गया आरोपी कोई आम क्रिमिनल नहीं, बल्कि एक आदतन अपराधी है जिस पर पहले से ही 19 गंभीर मामले दर्ज हैं।

​एसपी यांगचेन डोल्कर भूटिया के निर्देशन, एएसपी रामदास प्रजापति और सीएसपी सचिन कुमार धुर्वे के मार्गदर्शन तथा टीआई रोहित दुबे की सतर्क टीम ने इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

​क्या थी पूरी घटना?

​फरियादी सुल्तान सिंह गुर्जर (निवासी बम्हारी) ने 29 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 28 जुलाई को जब वह रोटरी क्लब की बाउंड्री के पास पैदल जा रहे थे, तभी बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उन्हें धक्का दिया और पैंट की जेब से ₹20,000 नकद लूटकर रफूचक्कर हो गए।

​मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली थाने में अपराध क्र. 578/26 (धारा 309(6) BNS व 11/13 MPDPK Act) के तहत केस दर्ज कर तुरंत जांच शुरू की गई।

​सीसीटीवी और मुखबिर से बिछाया जाल

​कोतवाली टीआई रोहित दुबे ने बिना वक्त गंवाए विशेष टीमों का गठन किया। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेजों को खंगाला और कड़ियों से कड़ियां जोड़ीं।

​जांच के दौरान आरोपी की पहचान सुरेन्द्र शर्मा उर्फ पण्डा के रूप में हुई। 30 जुलाई को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी पुराने रेलवे स्टेशन के पास घूम रहा है। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा, लेकिन चौकस जवानों ने उसे दौड़कर दबोच लिया।

​ माल बरामद और शातिर का कच्चा चिट्ठा

​तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से लूटे गए रुपयों में से ₹4,500 नकद बरामद किए गए। पूछताछ में उसने अपने दूसरे साथी विकास उर्फ आकाश बाथम के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम देना कबूला है। बाकी के रुपये उसके फरार साथी के पास होना बताए गए हैं, जिसकी सरगर्मी से तलाश जारी है।

​क्राइम कुंडली: आरोपी सुरेन्द्र उर्फ पण्डा एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ शहर के अलग-अलग थानों (कोतवाली और देहात) में लूट, आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट और मारपीट जैसे 19 गंभीर अपराध पहले से दर्ज हैं। इसे पूर्व में भी लूट के मामलों में गिरफ्तार किया जा चुका है।

सराहनीय भूमिका

​इस त्वरित और शानदार कार्रवाई को अंजाम देने में थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित दुबे, उप निरीक्षक सुमित शर्मा, उप निरीक्षक मुरारी यादव, प्रधान आरक्षक गजेन्द्र परिहार और प्रधान आरक्षक विनय कुमार की विशेष भूमिका रही। शिवपुरी पुलिस की इस तेजी से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top