शिवपुरी, शिवपुरी जिले में 01 जून 2026 से अभी तक 160.48 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 696.21 मि.मी. औसत वर्षा हुई थी।
भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी.है। गत वर्ष जिले में कुल 1585.86 मि.मी.वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। अभी तक शिवपुरी में 256.20 मि.मी., बैराड़ में 70 मि.मी., पोहरी में 121 मि.मी., नरवर में 234 मि.मी., करैरा में 169.80 मि.मी., पिछोर में 131 मि.मी., कोलारस में 202 मि.मी., बदरवास में 142.80 मि.मी. तथा खनियाधाना में 117.50 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।


