शासकीय महाविद्यालय इंदरगढ़ में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत हेतु प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन

0

 


शासकीय महाविद्यालय इंदरगढ़ में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत हेतु प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन उत्साह पूर्वक किया गया l कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. निलय गोस्वामी ने दीप प्रज्वलित कर सरस्वती जी की वंदना के साथ किया l प्राचार्य  ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उच्चशिक्षा के महत्व, अनुशासन, नैतिक मूल्यों तथा अध्ययन के लिए प्रेरित किया,उन्होंने कहा कि महाविद्यालय केवल डिग्री प्राप्त करने का स्थान नहीं है बल्कि व्यक्तित्व निर्माण और उज्जवल भविष्य की आधारशिला है l इस अवसर पर प्राचार्य ने विद्यार्थियों को महाविद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों,प्रयोगशाला,पुस्तकालय,खेलकूद,सांस्कृतिक कार्यक्रम,छात्रवृत्ति योजनाओं तथा अन्य सुविधाओं की जानकारी दी l विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का सन्देश दिया l सहायक प्राध्यापक अर्जित चतुर्वेदी ने कहा कि आज से आप केवल एक नये महाविद्यालय में प्रवेश नहीं कर रहे हैं बल्कि एक ऐसे परिवार का हिस्सा बन रहे हैं जहाँ ज्ञान, संस्कार, अनुशासन और व्यक्तिव विकास को समान महत्व दिया जाता है l प्रोफेसर टेकचंद भारद्वाज ने सभी नवप्रवेशित विधार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दी , उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता केवल प्रतिभा से नहीं बल्कि नियमित अध्ययन से प्राप्त होती है , इसलिए महाविद्यालय के नियमों का पालन करें , शिक्षकों का सम्मान करें और अपने सहपाठियों के साथ सहयोग एवं मित्रता का भाव रखें l कार्यक्रम संयोजक डॉ. सरिता सिंह ने कहा कि आप लोगों को नया वातावरण, नये शिक्षक, नये मित्र प्रारम्भ में थोड़े अपरिचित लग सकते हैं लेकिन कुछ ही दिनों में यही महाविद्यालय आपका घर बन जायेगा l डॉ. सचिन गौरी ने कहा कि यहाँ के शिक्षक आपके मार्गदर्शक हैं, जो हर कदम पर आपका सहयोग करेंगे । कार्यक्रम में समस्त स्टॉफ एवं छात्र /छात्राएं उपस्थित रहे l

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top