थाना अमोला पुलिस द्वारा दो साल से फरार स्थाई वारण्टी नरेन्द्र लोधी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

0


 पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में जिले के लंबित वारंटों मे वारंटियों की गिरफ्तारी कार्यवाही की जा रही है, जिसमें कार्यवाही करते हुये थाना अमोला द्वारा स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा दिये निर्देशों के पालन मे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  आर.डी. प्रजापति एवं एस.डी.ओ.पी. पिछोर  प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में जिले मे चलाये जा रहे स्थाई वारण्टियों की धरपकड़, अवैध मादक पदार्थ स्मैक, गांजा, अवैध शराब के विरुध्द विशेष अभियान के तहत थाना प्रभारी अमोला योगेन्द्र सिंह सेंगर द्वारा आज दिनांक 21.07.26 को जरिये मुखविर सूचना पर थाना अमोला के दो वर्ष से प्रकरण 870/24 मे फरार स्थाई वारण्टी नरेन्द्र लोधी पुत्र रामप्रकाश लोधी उम्र 37 साल निवासी सिरसौद थाना अमोला जिला शिवपुरी आज दिनांक को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय करैरा पेश किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top