पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन मे आरोपियो की धरपकड हेतु सम्पूर्ण शिवपुरी जिले में विशेष अभियान संचालित कराया जा रहा है एवं जिले में सम्पत्ति संबंधी अपराधों में चोरी गये मसरूका को बरामद कर आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये हैं।
उक्त अभियान के तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामदास प्रजापति एवं अनुविभागीय अधिकारी अनुभाग करैरा प्रशांत शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुरवाया द्वारा फरियादी के सन्देह के आधार पर थाना सुरवाया के अप0 क्रं. 59/26 धारा 331(3), 3(5) बीएनएस में चोरी गये मसरूका एक पुरानी इस्तेमाली टोपीदार दो-नाली वन्दूक को आरोपी कल्लू पुत्र स्व० रामरतन आदिवासी उम्र 20 साल नि0 ग्राम गूगर थाना सुरवाया जिला शिवपुरी के कब्जे से वरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय शिवपुरी के समक्ष जेआर पर पेश किया गया।


