शिवपुरी में निकली तिरंगा यात्रा, 50 ऑटो ने दिया देशभक्ति का संदेश

0


 शिवपुरी। यातायात पुलिस द्वारा ऑटो यूनियन के सहयोग से शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में करीब 50 ऑटो शामिल हुए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरडी प्रजापति ने एसपी कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया।


यात्रा अस्पताल चौराहा, कोर्ट रोड, माधव चौक, गुरुद्वारा, राजेश्वरी रोड और एमएम चौराहा सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस एसपी कार्यालय पहुंची। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और ऑटो यूनियन के पदाधिकारियों ने तिरंगा यात्रा में सहभागिता की।


यात्रा के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरडी प्रजापति, रक्षित निरीक्षक अनिल कवरेती, यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव, कोतवाली थाना प्रभारी रोहित दुबे, रक्षित निरीक्षक गायत्री इटोरिया, ऑटो यूनियन अध्यक्ष बनवारी लाल धाकरे, करण धानुक सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top