दिनांक 15/11/2025 को फरियादी विनोद पुत्र उम्मेद सिंह रावत उम्र 26 साल निवासी ग्राम रामखेडी थाना सिरसौद जिला शिवपुरी ने रिपोर्ट किया कि मैं रामखेडी में अपने खेतों में टमाटर की खेती करता हूँ। व्यापारी करन कुमार पुत्र राजवीर सिंह निवासी जजीरपुर कासगंज उत्तर प्रदेश, मेरे टमाटर से भरी कुल क्रेट 317 कीमती 362070 रूपये की ले गया है जिसमें से मेरे टमाटर के 100000 रूपये उक्त व्यापारी करन कुमार के द्वारा दे दिये हैं एवं शेष 262070 रूपये उस पर वकाया थे, जिनको व्यापारी करन कुमार द्वारा टमाटर के पैसे न देकर मेरे साथ अमानत में खयानत कर धोखा किया है, जिस पर से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया जी के द्वारा अपराध की गम्भीरता को देखते हुये तथा किसानों के साथ अमानत में खयानत का अपराध होने से आरोपी को अति शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु अनुविभागीय अधिकारी पोहरी आनंद राय एवं थाना प्रभारी सिरसौद को निर्देशित किया गया था।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी आर.डी. प्रजापति के एवं एसडीओपी पोहरी आनंद राय के कुशल मार्गदर्शन में टीम गठित की गयी। आरोपी की सही जानकारी प्राप्त करने में सायवर सेल शिवपुरी की मदद ली गई। आरोपी को पकडने हेतु पुलिस टीम को नागपुर महाराष्ट्र भेजा गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाश मे नागपुर महाराष्ट्र पहुंचकर लोकल पुलिस थाना अजनी जिला नागपुर महाराष्ट्र की मदद से आरोपी करन कुमार पुत्र रघुवीर सिंह जाटव उम्र 35 साल निवासी नगला समस थाना काशगंज जिला काशगंज उ.प्र. को नागपुर महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया एवं आरोपी को माननीय न्यायालय शिवपुरी पेश किया गया है।


