स्वतंत्रता दिवस समारोह पुलिस परेड ग्राउंड पर होगा आयोजित

0


 कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने देखा स्वतंत्रता दिवस समारोह का अंतिम पूर्वाभ्यास (रिहर्सल)


शिवपुरी,  स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त का जिला स्तरीय कार्यक्रम पुलिस परेड ग्राउण्ड पर आयोजित होगा। ऊर्जा मंत्री एवं जिले के प्रभारी प्रद्युम्न सिंह तोमर स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। जिले में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया जायेगा।इस गरिमामयी आयोजन के लिये पुलिस परेड ग्राउंड में की जा रही तैयारियों का कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट  अर्पित वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक  यांगचेन डोलकर भूटिया ने गुरुवार को पुलिस परेड ग्राउंड पहुंचकर निरीक्षण किया और फायनल रिहर्सल भी की गई।


इस मौके पर अपर कलेक्टर   दिनेश चंद्र शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, तहसीलदार शिवपुरी सहित प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि प्रातः: 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेगें। विभिन्न विभागों के उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिस्त पत्र प्रदान कर सम्मानित करेगें। परेड में जिला पुलिस बल पुरुष एवं जिला पुलिस महिला बल, एनसीसी, स्काउट, शौर्या दल एवं होमगार्ड आदि टुकड़ी भाग लेगी।

कलेक्टर  अर्पित वर्मा ने रिहर्सल के दौरान परेड का निरीक्षण किया और अन्य व्यवस्थाएं भी देखीं। संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं को लेकर निर्देश दिए हैं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top