पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया जी के द्वारा जिले में चलाये जा रहे फरारी एवं स्थाई वारण्टियों की धर पकड अभियान के तहत अधिक से अधिक वारंट तामील कराने हेतु निर्देश दिये गये हैं।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी आर. डी. प्रजापति एवं एसडीओपी अनुभाग कोलारस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में दिनांक 22.08.2026 को माननीय न्यायालय प्रथम श्रेणी कोलारस के प्रकरण क्रमांक 157/18, अपराध क्रमांक 77/18 धारा 25बी आर्म्स एक्ट में विगत चार वर्षों से स्थाई वारंटी आनंद पुत्र धनीराम विश्वकर्मा उम्र 30 वर्ष निवासी कमलागंज शिवपुरी का फरार चल रहा था जिसकी तलाश हेतु कई बार निवास स्थान पर दबिश दी गई लेकिन कोई पता नहीं चल रहा था मुखबिर सूचना सक्रिय कर आज दिनांक 22.08.2026 को मुखबिर से सूचना पर से विश्वकर्मा बॉडी मेकर्स की दुकान ककरवाया के पास से स्थाई वारंटी को तलाश की जाकर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय कोलारस पेश कर जेल दाखिल किया गया।


