विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर वृद्धजनों के लिए विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

0

 


शिवपुरी,  राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी  राजेन्द्र प्रसाद सोनी के निर्देशन में शुक्रवार को एडीआर भवन शिवपुरी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी की सचिव  रंजना चतुर्वेदी की अध्यक्षता में वृद्धजनों के लिए विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


शिविर में  रंजना चतुर्वेदी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों एवं उनको शासकीय योजनाओं से मिलने वाले लाभ के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की। इसके साथ ही वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण अधिनियम, निशुल्क विधिक सहायता, नालसा वरिष्ठ नागरिकों हेतु विधिक सेवा योजना 2016 के बारे में भी विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों के मनोरंजन के लिए भजन एवं अन्य गीतों पर गायन किया गया। इस अवसर पर वृद्धाश्रम शिवपुरी के वृद्धजन एवं वृद्धाश्रम के मैनेजर  विवेक काले उपस्थित रहे

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top