छात्रावास में न पंखे, न पर्याप्त पलंग, पेयजल व्यवस्था भी बदहाल

0

 


तहसीलदार प्रदीप भार्गव ने किया निरीक्षण, छात्रों से संवाद कर जल्द सुधार का दिया भरोसा


कोलारस। शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश पर सोमवार को कोलारस तहसीलदार प्रदीप भार्गव ने जगतपुर स्थित अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण विभाग के बालक छात्रावास का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रावास की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही वहां रह रहे छात्रों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।


निरीक्षण के दौरान छात्रावास में कई अव्यवस्थाएं सामने आईं। तहसीलदार के अनुसार छात्रावास में पेयजल व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली, जबकि साफ-सफाई की स्थिति भी ठीक नहीं थी। छात्रों की संख्या के अनुपात में पर्याप्त पलंग उपलब्ध नहीं होने के साथ ही कमरों में पंखों की व्यवस्था भी नहीं पाई गई।


छात्रों ने तहसीलदार को बताया कि पेयजल, पंखे और साफ-सफाई की समस्या के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के मौसम में साफ-सफाई की कमी के चलते मच्छरों की समस्या भी बढ़ गई है, जिससे बीमारियों का डर बना रहता है। वहीं छात्रावास में दर्ज संख्या के मुकाबले कुछ छात्र अनुपस्थित भी मिले।


तहसीलदार प्रदीप भार्गव ने छात्रों से उनकी पढ़ाई और रहने की व्यवस्थाओं को लेकर भी जानकारी ली। उन्होंने साफ-सफाई और पेयजल सहित अन्य समस्याओं के जल्द निराकरण का आश्वासन दिया। तहसीलदार ने कहा कि छात्रावास की व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार कराया जाएगा, ताकि छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top