*मेगा ड्राइव अभियानः पैरालीगल वालंटियर्स ने ग्राम लखनगवा में घर-घर जाकर दी 13 कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी*

0


*विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर 60 ग्रामीणों से किया गया सीधा संपर्क, जन्म प्रमाण पत्र सुधार व पात्रता पर्ची के आवेदन कराए तैयार*


शिवपुरी, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार चलाए जा रहे 60 दिवसीय मेगा ड्राइव अभियान के तहत रविवार को ग्राम लखनगवा में डोर-टू-डोर संपर्क अभियान आयोजित किया गया। यह कार्रवाई प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी  राजेन्द्र प्रसाद सोनी के निर्देशन तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव  रंजना चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।


*60 ग्रामीणों से संपर्क कर 13 योजनाओं की दी गई जानकारी*

चिह्नित ग्राम पंचायत हातौद के अंतर्गत आने वाले ग्राम लखनगवा में पैरालीगल वालंटियर  देवेंद्र कुशवाहा एवं  नीरू रावत द्वारा घर-घर जाकर लगभग 60 ग्रामीणों से सीधा संवाद किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को विधिक सेवा प्राधिकरण की मेगा ड्राइव के अंतर्गत चिह्नित 13 प्रमुख योजनाओं के साथ-साथ शासन द्वारा संचालित अन्य जन-कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।


*मौके पर ही तैयार कराए गए आवेदन, संबंधित विभागों को भेजे गए*

जागरूकता अभियान के साथ-साथ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान हेतु व्यावहारिक पहल भी की गई। संपर्क के दौरान जिन ग्रामीणों के जन्म प्रमाण पत्र में त्रुटियां थीं अथवा जिन्हें पात्रता पर्ची की आवश्यकता थी, उनके आवेदन मौके पर ही तैयार कराए गए। इन आवेदनों को त्वरित निराकरण हेतु संबंधित शासकीय विभागों में भिजवा दिया गया है, ताकि हितग्राहियों को योजनाओं का समय पर लाभ मिल सके।


*विधिक साक्षरता और शासकीय योजनाओं के लाभ पर जोर*

अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं वंचित वर्गों तक विधिक सहायता और शासकीय कल्याणकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिले के विभिन्न ग्रामीण अंचलों में निरंतर इस प्रकार की गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है, जिससे आमजन जागरूक होकर अपने अधिकारों और सरकारी सुविधाओं का पूरा लाभ उठा सकें। 

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
To Top