पिछोर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एक साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश

0



एक साल से पुलिस को चकमा दे रहा स्थायी वारंटी बस स्टैंड से गिरफ्तार


शिवपुरी/पिछोर। फरार आरोपियों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पिछोर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब एक साल से फरार चल रहे स्थायी वारंटी दीपक सेन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया।


पुलिस के अनुसार जिले में फरार आरोपियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति एवं एसडीओपी पिछोर संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में पिछोर थाना पुलिस द्वारा वारंटियों की तलाश की जा रही थी।


जानकारी के अनुसार विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट पिछोर किशोर कुमार गहलौत के न्यायालय से प्रकरण क्रमांक एससी 01/25 में आरोपी दीपक सेन पुत्र मिजाजीलाल सेन, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम कछौआ के खिलाफ 8 अप्रैल 2025 को स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।


यह मामला थाना पिछोर के अपराध क्रमांक 366/24 से संबंधित है, जिसमें आरोपी के खिलाफ धारा 137(2), 96, 3(5), 65(1) बीएनएस एवं 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज है। वारंट जारी होने के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था।


19 सितंबर 2026 को पिछोर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि स्थायी वारंटी दीपक सेन पिछोर बस स्टैंड के आसपास मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया।


पुलिस ने आरोपी की पहचान की पुष्टि करने के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया। करीब एक वर्ष से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसे माननीय न्यायालय में पेश किया।


पिछोर पुलिस की इस कार्रवाई को फरार आरोपियों और स्थायी वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
To Top