शिवपुरी। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत जिले में सरकारी संस्थानों की व्यवस्थाओं को परखने प्रशासनिक अमला सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में आज कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा आईएएस ने विकासखंड पिछोर स्थित वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय कन्या आश्रम शाला ढला का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।
कलेक्टर के अचानक आश्रम शाला पहुंचने से वहां मौजूद कर्मचारियों में हलचल देखने को मिली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आश्रम शाला में उपलब्ध व्यवस्थाओं और छात्राओं को मिलने वाली सुविधाओं की स्थिति देखी।
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत किए जा रहे इन निरीक्षणों का उद्देश्य शासकीय संस्थानों में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना और योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना है।
कलेक्टर के इस औचक निरीक्षण से स्पष्ट संदेश है कि सरकारी संस्थानों में व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन गंभीर है और जमीनी स्तर पर उनकी हकीकत परखी जा रही है।


