भांडेर विधायक फूल सिंह बरैया पर टिप्पणी से बवाल: शिवपुरी की कांग्रेस नेता दयालु सागर ने जताया कड़ा विरोध, प्रीतम लोधी के बयान की की घोर निंदा

0



शिवपुरी/भांडेर। भांडेर विधायक फूल सिंह बरैया पर पिछोर भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी की कथित अपमानजनक टिप्पणी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में अब जिला शिवपुरी की कांग्रेस नेता दयालु सागर ने खुलकर मोर्चा खोल दिया है।


दयालु सागर ने की कड़ी निंदा


शिवपुरी की कांग्रेस नेता दयालु सागर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के बयान की कड़ी निंदा और विरोध दर्ज कराया है।


दयालु सागर ने कहा - _"भांडेर विधायक फूल सिंह बरैया लाखों दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों, शोषितों, पीड़ितों, वंचितों की बुलंद आवाज हैं। उनके सम्मान को ठेस पहुंचाने की हर साजिश नाकाम होगी। जनता का दिल बरैया जी के साथ है।"_


उन्होंने कहा कि एक जनप्रतिनिधि को भाषा की मर्यादा नहीं भूलनी चाहिए। राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन पद की गरिमा बनाए रखना जरूरी है।


दयालु सागर बोलीं - बरैया जी योग्य और बुद्धिजीवी, लोधी हैं शून्य बटे सन्नाटा


कांग्रेस नेता दयालु सागर ने कहा - _"माननीय बरैया साहब जी योग्य और बुद्धिजीवी नेता हैं, उनके आगे ये महाशय शून्य बटे सन्नाटा हैं। अंधेरे चाहे जितने भी गहरे हों, शोषितों के हक का सूरज कभी डूब नहीं सकता। हम सब मजबूती से बरैया जी के साथ खड़े हैं।"_


समर्थकों में आक्रोश


दयालु सागर के इस विरोध के बाद शिवपुरी, भांडेर, दतिया के बरैया समर्थकों में और ज्यादा आक्रोश देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर लगातार प्रीतम लोधी से माफी की मांग की जा रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
To Top