प्रदर्शन के दौरान NSUI कार्यकर्ताओं और सैकड़ों विद्यार्थियों ने कॉलेज के मुख्य द्वार पर एकत्र होकर कॉलेज प्रशासन एवं शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी आवाज बुलंद की। छात्रों ने हाथों में बैनर-पोस्टर ले रखे थे, जिन पर "15 सूत्रीय मांगें मानो", "छात्रहित में निर्णय लो" जैसे नारे लिखे हुए थे।
विरोध प्रदर्शन के उपरांत जिलाध्यक्ष समीर खान के नेतृत्व में NSUI के प्रतिनिधिमंडल ने कॉलेज प्राचार्य को 15 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।
प्रशासन की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं होगी - समीर खान
ज्ञापन सौंपते हुए जिलाध्यक्ष समीर खान ने कहा, "UIT कॉलेज में लंबे समय से छात्र मूलभूत सुविधाओं और शैक्षणिक अव्यवस्थाओं से जूझ रहे हैं। कॉलेज में पेयजल, शौचालय, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, छात्रवृत्ति, बस सुविधा जैसी बुनियादी समस्याएं हैं। छात्र कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन प्रशासन मौन है। प्रशासन की यह अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।"
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि "यदि ज्ञापन में दी गई 15 मांगों का अतिशीघ्र निराकरण नहीं किया गया, तो NSUI कॉलेज स्तर से लेकर सड़क तक उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। हम जिले भर में चक्का जाम और छात्र संघर्ष समिति का गठन भी करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की होगी।"
15 सूत्रीय प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं:
1. कॉलेज में नियमित पेयजल एवं स्वच्छ शौचालय की व्यवस्था
2. पुस्तकालय में पाठ्यक्रम की नई पुस्तकें उपलब्ध कराना
3. विज्ञान व कंप्यूटर प्रयोगशाला को सुचारू करना
4. छात्रवृत्ति का समय पर वितरण
5. कॉलेज बस सुविधा को पुनः प्रारंभ करना
6. फीस वृद्धि को तत्काल वापस लेना
7. छात्रसंघ चुनाव की शीघ्र घोषणा
8. महिला छात्राओं के लिए अलग कॉमन रूम
ये रहे मौजूद:
इस कार्यक्रम में एनएसयूआई के शैलेश परमार, जुबेर खान, रासाल सिंह राजवत, फरदीन खान, हर्ष नगर सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।


