शिवपुरी में पार्सल बांटने गए कर्मचारी के साथ मारपीट का सनसनीखेज मामला: पुलिसकर्मी के भाई पर लगे गंभीर आरोप

0



शिवपुरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लक्ष्मी निवास के पीछे, पतंजलि स्टोर वाली गली में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक निजी कंपनी के डिलीवरी बॉय के साथ सरेराह मारपीट की घटना सामने आई। आरोप है कि पार्सल के पैसे मांगने पर दबंगों ने युवक को बेरहमी से पीट दिया और उसके पास रखे रुपये भी छीनकर ले गए। इस घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।


कमलागंज निवासी आदिल ख़ान 'जैली वैली' नामक पार्सल कंपनी में कर्मचारी के रूप में काम करता है। रोज की तरह आदिल गुरुवार को शहर के लक्ष्मी निवास के पीछे स्थित पतंजलि स्टोर वाली गली में एक पार्सल डिलीवर करने पहुंचा था।


पार्सल सौंपने के बाद जब आदिल ने संबंधित शख्स से पार्सल के तय पैसों की मांग की, तो बात इतनी बढ़ गई कि विवाद खड़ा हो गया। आरोप है कि मौके पर मौजूद जितेंद्र तरवरिया जो कि पुलिस विभाग में पदस्थ एक एएसआई के भाई बताए जा रहे हैं और लल्लू भदौरिया ने मिलकर आदिल खान के साथ गाली-गलौज और लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी।


पीड़ित आदिल का यह भी आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने जबरन उसके पास मौजूद पार्सल की नकदी और अन्य पैसे भी छीन लिए। सरेआम हुई इस घटना से इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


घटना के शाम साढ़े 4 बजे पीड़ित आदिल खान ने कोतवाली थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
To Top