शिवपुरी के पीएम एक्सीलेंस कॉलेज में एनएसयूआई का जोरदार प्रदर्शन, 10 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा, उग्र आंदोलन की चेतावनी

0



शिवपुरी। शिवपुरी के प्रधानमंत्री एक्सीलेंस साइंस कॉलेज शासकीय एस.एम.एस. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज एनएसयूआई ने जोरदार प्रदर्शन किया।


एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समीर खान के नेतृत्व में कॉलेज के छात्र-छात्राओं और एनएसयूआई के सभी साथियों ने मिलकर कॉलेज परिसर में उग्र विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कॉलेज परिसर में व्याप्त अराजकता, छात्रों की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर कड़ा रोष व्यक्त किया गया।


भाजपा के कार्यक्रम के विरोध में गरजे छात्र


एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का कहना है कि कॉलेज में भाजपा के कार्यक्रम को लेकर छात्रों में नाराजगी है। कॉलेज शिक्षा का मंदिर है, राजनीति का अखाड़ा नहीं। छात्रों ने भाजपा के कार्यक्रम के विरोध में जमकर नारेबाजी की।


दलित छात्र के साथ मारपीट पर आक्रोश


प्रदर्शन का एक बड़ा कारण दलित छात्र के साथ हुई मारपीट भी रहा। एनएसयूआई का आरोप है कि कॉलेज में दलित छात्र के साथ मारपीट की गई, लेकिन अभी तक दोषियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। छात्रों ने मांग की है कि दोषियों पर तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए।


*बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर भी उठाए सवाल*


एनएसयूआई ने जिले में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। कार्यकर्ताओं का कहना है कि शिवपुरी में आए दिन मारपीट, गुंडागर्दी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन प्रशासन मौन है। छात्रों की सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।


10 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा


प्रदर्शन के पश्चात एनएसयूआई ने कॉलेज प्रशासन को विभिन्न गंभीर मुद्दों से जुड़ा 10 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में छात्रों की सुरक्षा, कॉलेज में व्यवस्था सुधारने, दलित छात्र के साथ मारपीट करने वालों पर कार्रवाई, भाजपा के कार्यक्रमों पर रोक और कानून-व्यवस्था को सुधारने की मांग की गई है।


समीर खान ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी


शिवपुरी एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समीर खान ने चेतावनी दी है कि यदि कॉलेज प्रशासन और स्थानीय प्रशासन ने जल्द से जल्द इन सभी 10 मांगों पर ठोस कदम नहीं उठाए, तो एनएसयूआई छात्रों के हक और सुरक्षा के लिए उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।


उन्होंने कहा कि छात्र अब चुप नहीं बैठेंगे। छात्रों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद


इस विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ता और कॉलेज के छात्र मौजूद रहे।


इस कार्यक्रम में जुबेर पठान, अमित मोर्या, शैलेश परमार, शोएब खान, अरमान खान, रवि सेन, हर्ष नागर, निशांत गौतम, अनस राइन, आरिस खान, मोहित निगोतिया, रोहन योगी, कृष्ण, सुमित, सुजल ओझा, विवेक पाल, जयपाल लोधी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
To Top