कलोथरा के पास दो बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, दोनों बाइक सवार गंभीर घायल; NHAI टीम ने दिखाई तत्परता, एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल

0



शिवपुरी/करैरा। करैरा क्षेत्र में सड़क हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार को कलोथरा के पास दो बाइकों के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि समय रहते NHAI की टीम मौके पर पहुंच गई और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक बाइक सवार सिरसौद की तरफ से आ रहा था, जबकि दूसरी बाइक करैरा से सिरसौद की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि दूसरी बाइक रॉन्ग साइड से आ रही थी। इसी दौरान कलोथरा के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।


हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास से गुजर रहे राहगीर और स्थानीय लोग मौके पर एकत्रित हो गए। घटना की सूचना मिलते ही NHAI की टीम बिना देरी किए घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए NHAI एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को करैरा अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार जारी है।


रॉन्ग साइड ड्राइविंग बन रही हादसों की वजह!


इस घटना ने एक बार फिर सड़क पर यातायात नियमों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। रॉन्ग साइड वाहन चलाना न केवल चालक बल्कि सामने से आने वाले लोगों की जिंदगी के लिए भी बड़ा खतरा बन सकता है। वाहन चालकों को चाहिए कि वे जल्दबाजी और लापरवाही से बचें तथा हमेशा निर्धारित दिशा में ही वाहन चलाएं।


वहीं, हादसे के दौरान NHAI टीम की तत्परता से घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में मदद मिली।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
To Top