शासकीय आईटीआई बदरवास में रिक्त सीटों पर प्रवेश लेने हेतु पुनः खोला गया पोर्टल

0

 


शिवपुरी : कौशल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित प्रदेश की समस्त शासकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में रिक्त सीटों पर प्रवेश लेने रजिस्ट्रेशन के लिए 21 अगस्त से पुनः पोर्टल खोला जा चुका है।
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) बदरवास में प्रवेश लेने के लिये छात्र एवं छात्राएं अपने नजदीकी एमपी ऑनलाइन के कियोस्क सेंटर पर जाकर विभाग के पोर्टल www.dsd.mp.gov.in पर पंजीयन एवं च्वाइस फिलिंग कर सकते हैं अथवा स्वयं अपने मोबाइल से भी प्रवेश लेने के लिये आवेदकों द्वारा रजिस्ट्रेशन अथवा रजिस्ट्रेशन में त्रुटि सुधार एवं इच्छित संस्थाओं तथा व्यवसायों की प्राथमिकता क्रम का चयन कर सकते है।
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) बदरवास में प्रवेश लेने के लिये न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। आईटीआई बदरवास में उपलब्ध ट्रेड जैसे विद्युतकार, फिटर एवं कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग एंड असिस्टेंट (कोपा) में प्रवेश लेकर छात्र एवं छात्राएं अपने हुनर को निखार कर शासकीय एवं प्राइवेट कंपनी में नौकरी अथवा अपने स्वयं का रोजगार भी शुरू कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिये मोबाईल नम्बर 8839267283, 7772883960, 9755163821 एवं 9981101513 पर संपर्क करें अथवा शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) बदरवास में आकर हेल्पडेस्क पर संपर्क कर सकते हैं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top