शिवपुरी/ आवश्यक रखरखाव का कार्य किए जाने हेतु 11 के.व्ही.जवाहर कॉलोनी एवं 11 के.व्ही.इमामबाड़ा फीडर से जुड़े क्षेत्रों पर 15 जुलाई को विद्युत प्रदाय बन्द रहेगा।
उक्त 11 के.व्ही.जवाहर कालोनी एवं 11 के.व्ही.इमामबाड़ा फीडरों के बंद रहने से प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक जाधव सागर रोड, स्टेडियम के रोड, हवाई पटटी, महल सराय, जवाहर कालोनी, अम्बेडकर कालोनी, पी.एस.क्यू.लाईन, यादव मोहल्ला, बड़ा बाजार, महल सराय, हरिजन बस्ती, शीतौले की कोठी, इमामबाडा, जवाहर कालोनी इत्यादि क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।


