गंभीर अपराध मे शिवपुरी पुलिस की कार्यवाही, थाना दिनारा द्वारा हत्या के प्रयास के अपराध मे फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

0

 


शिवपुरी। दिनांक - 12.10.2024 को फरियादी श्रीराम जाटव पुत्र धनीराम जाटव निवासी ग्राम चौसीजा थाना दिनारा जिला शिवपुरी ने अपने लड़के मुनेश उर्फ मनीष जाटव को आरोपीगण जनवेश जाटव, सुरेन्द्र जाटव, रामस्वरूप जाटव, सुभाष जाटव निवासीगण ग्राम चौसीजा द्वारा जान से मारने की नीयत से मारपीट करने बावत रिपोर्ट की रिपोर्ट पर से थाना दिनारा पर आरोपीगणो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 243/2024 धारा 109, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया है


 पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड  एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मूले जी के मार्गदर्शन मे तथा एसडीओपी अनुभाग करैरा शिवनारायण मुकाती जी के निर्देशन में प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्यवाही करते हुए प्रकरण के तीन आरोपीगण को घटना दिनांक 12.10.2024 को ही गिरफ्तार किया गया था बाद आज दिनांक 16.10.2024 को प्रकरण के अन्य एक फरार आरोपी सुभाषचन्द्र पुत्र विजयराम जाटव उम्र 30 साल निवासी ग्राम चौसीजा थाना दिनारा जिला शिवपुरी को गिरफ्तार किया गया है जिसे माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।


उक्त सरहानीय कार्यवाही मे थाना प्रभारी दिनारा उनि विनोद भार्गव, सउनि विनोद गौतम, हिमांशू चतुर्वेदी, पीकेश कुमार, नंदकिशोर शर्मा, पवन यादव, सुरेन्द्र यादव की सहानीय भूमिका रही।

 शिवपुरी से युसूफ खान की रिपोर्ट

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top