प्रभारी मंत्री ग्राम इंदरगढ़ में हुई घटना में मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की 4 लाख की सहायता राशि का चेक सौंपा

0

 


शिवपुरी । जिले के प्रभारी मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर देर रात सुभाषपुरा थाना अंतर्गत ग्राम इंदरगढ़ में हुई मारपीट की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मृतक नारद जाटव के परिजनों से मिलने पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की और कहा कि असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक है।

 इस घटना के संज्ञान में आते ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने निर्देश दिए है। प्रभारी मंत्री ने परिवार को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से ₹4 लाख की सहायता राशि का चेक प्रदान किया। 

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ऐसी घटनाओं को लेकर पूरी तरह गंभीर है। इस मामले में पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। प्रदेश में अराजकता और क्रूरता के लिए कोई स्थान नहीं है। हम हर परिस्थिति में नागरिकों की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति दें।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top