कोतवाली पुलिस व्दारा अलग अलग स्थानो पर छापामार कार्यवाही करते हये अवैध शराब का विक्रय करने वाले 06 आरोपियो की धडपकड की कार्यवाही कर आवकारी अधनियम के अंतर्गत कार्यवाही की

0


 पुलिस अधीक्षक जिला शिवपुरी अमन सिंह राठौड द्वारा अवैध हथियार अवैध शराब एवं अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था जिसके पालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मूले एंव नगर पुलिस अधीक्षक संजय चतुर्वेदी के मार्ग निर्देशन में कोतवाली टीआई रोहित दुबे व्दारा अलग-अलग टीमें गठित की गयी टीम व्दारा त्वरित कार्यवाही करते हुये आज दिनांक 13.04.26 को मुखबिरों की सूचना पर से शहर के विभिन्न स्थानों रेल्वे स्टेशन के पास पानी की टंकी के पास से आरोपी अरविन्द पुत्र कैलाश जाटव उम्र 30 साल नि0 तानपुर थाना सिरसौद से 5 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब, रेल्वे स्टेशन रोड पानी की टंकी के पास से आरोपी बीरबल पुत्र रामदास जाटव उम्र 43 साल नि० खोरघार थाना सिरसौद से 5 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब, कृष्णाबिहार कालोनी रोड से आरोपी देवसिंह पुत्र सिरदार रावत उम्र 36 साल नि0 कुश्यारा थाना सिरसौद से 5 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब, पत्ते बालो के तालाब के पास कृष्णाबिहार से आरोपी अनिल पुत्र गंगाराम जाटव उम्र 20 साल नि0 रेल्वे पुलिस लाइन के पास से 4 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब, मटाक पार्क के पास से आरोपी गणेशा पुत्र खच्चू जाटव उम्र 42 साल नि० झींगुरा थाना फिजीकल से 4 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब, पुराने रेल्वे स्टेशन के पास से आरोपी कृष्णानंद पुत्र पुरुषोत्तम शर्मा उम्र 40 साल नि() कमलागंज घोसीपुरा से 22 क्वार्टर देशी प्लेन मदिरा के कीमती 2000रु. आदि स्थानो पर कार्यवाही करते हुये हाथभट्टी की बनी कच्ची शराब करीबन 23 लीटर कीमती 2300रु. एवं की जप्त की 22 क्वार्टर देशी प्लेन मदिरा के कीमती 2000रु. के जप्त किये एवं आरोपीगण के विरुध्द 263/26, 264/26, 267/26, 268/26, 269/26, 270/26 धारा 34 (1) आवकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी।


सराहनीय भूमिकाः.


उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली निरीक्षक रोहित दुबे, प्र. आर. 806 रवि कुमार, प्र.आर. 643 शैतान सिंह प्र.आर. 86 भगवत चतुर्वेदी, प्र.आर. 152 जयकिशन राणा, प्र.आर. 335 महेश भास्कर,, प्र.आर. 348 बाबूलाल नागर, आर0. 151 राहुल कुमार, आर. रायसिंह विशेष भूमिका रही।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top