बाइक को ट्रक ने कुचला, पति-पत्नी सहित तीन घायल

0


शिवपुरी - जिले के कोलारस बायपास केपीएस स्कूल के पास शनिवार की दोपहर एक ट्रक ने तीन बाइक सवारों को रौंद दिया। इस घटना में पति-पत्नी और उनका बहनेऊ घायल हुआ है। घायलों को हाईवे एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें दुर्घटना में घायल महिला के हाथ कंधे से आधा कट चुका हैं।


तेहरवीं में शामिल होने जा रहे थे बाइक सवार -


जानकारी के मुताबिक बैराड़ थाना क्षेत्र के मढरका गांव का रहने वाला गुंटू बघेल उसकी पत्नी रामकली बघेल अपने बहनेऊ कल्लू बघेल के साथ बाइक पर सवार होकर कोलारस के मोहरा गांव किसी रिश्तेदार की तेरहवीँ में शामिल होने जा रहे थे। तभी कोलारस वायपास केपीएस स्कूल के पास क्रॉसिंग पर पर उनकी बाइक में तेज रफ़्तार ट्रक ने टक्कर मार दी थी। घटना के बाद ट्रक मौके से फरार हो गया था। इस घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हे हाइवे की एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बता दें कि दुर्घटना में रामकली बघेल का एक हाथ उसके कंधे से आधे से भी ज्यादा कट चुका हैं। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद महिला को मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया हैं। कोलारस पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी हैं। 

शिवपुरी से युसूफ खान की रिपोर्ट

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top