स्मैक बेचने की फिराक में खड़ा आरोपी गिरफ्तार, 3.60 लाख की स्मैक और 7 लाख की बोलेरो जब्त

0


 शिवपुरी। शहर को नशामुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने स्मैक की बिक्री करने की नीयत से खड़े एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 18.08 ग्राम स्मैक, जिसकी कीमत करीब 3.60 लाख रुपये है, बरामद की। इसके अलावा आरोपी के पास से 7 लाख रुपये कीमत की बोलेरो गाड़ी भी जब्त की गई। जब्त माल की कुल कीमत करीब 10.60 लाख रुपये बताई गई है।


पुलिस के अनुसार, 29 अगस्त 2026 को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बोलेरो वाहन से ग्रीन व्यू होटल के सामने कच्चे रास्ते पर स्मैक बेचने की नीयत से खड़ा है। सूचना की तस्दीक के बाद कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बोलेरो क्रमांक MP33-C-9169 में बैठे युवक को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम महले गुर्जर, पिता जगदीश गुर्जर, उम्र 25 वर्ष, निवासी छिरारी, करैरा, शिवपुरी बताया।


तलाशी के दौरान आरोपी की जींस की दायीं जेब में पारदर्शी पन्नी के अंदर 18.08 ग्राम स्मैक मिली। पुलिस ने मौके से स्मैक और बोलेरो वाहन जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। मामले में अपराध क्रमांक 670/26, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी से स्मैक के स्रोत के संबंध में पूछताछ कर रही है।


पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर नशीले पदार्थों की बिक्री और परिवहन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामदास प्रजापति एवं नगर पुलिस अधीक्षक सचिन कुमार धुर्वे के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित दुबे के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की।


इनकी रही सराहनीय भूमिका


कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित दुबे, उप निरीक्षक सुमित शर्मा सहित प्रधान आरक्षक अवधेश कुमार, जयकिशन राणा, दिलशाद, राहुल कुमार, रवि कुमार, अजीत रावत एवं सुमित सेंगर की विशेष भूमिका रही।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top