गुरु नानक देव की जयंती पर अटूट लंगर : श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष सुख समृद्धि के लिए अरदास की, गुरु संगत से किया नगर कीर्तन

0


 शिवपुरी । शहर में शुक्रवार को सिक्ख पंथ के प्रथम गुरू श्री गुरुनानक देव की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। इस अवसर पर श्री गुरू ग्रन्थ साहिब के समक्ष सुख समृद्धि के लिए अरदास की गई। दोपहर को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गुरु नानक जयंती प्रकाश पर्व के पावन मौके पर सुबह गुरु संगत द्वारा नगर कीर्तन का आयोजन रखा गया।


गुरुद्वारा में सुखमणि साहिब का पाठ, कीर्तन व अरदास का आयोजन हुआ। इस मौके पर अटूट लंगर प्रसादी का आयोजन किया गया। दोपहर बाद गुरुवाणी बोलते हुए नगर कीर्तन यात्रा निकाली गई जिसका शहरवासियों ने मार्ग में पुष्प वर्षा से स्वागत किया।


श्रद्धालुओं ने मत्था टेका


दूनी | धन्ना भगत गुरुद्वारा में मंगलवार को गुरु नानक जयंती श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई। गुरु वाणी का पाठ किया गया। बाबा शेर सिंह ने गुरु नानक के जीवन पर प्रकाश डाला। प्रदेशभर से आए श्रद्धालुओं ने माथा टेक कर खुशहाली की कामना की। गुरुद्वारा आतिशबाजी भी की गई। श्रद्धालुओं ने लंगर प्रसादी ली।

शिवपुरी से युसूफ खान की रिपोर्ट

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top