दूसरे ट्रक नंबर का इस्तेमाल करने वाले तीन पशु तस्कर गिरफ्तार

0

 


शिवपुरी । जिले की कोलारस थाना पुलिस ने कट्टु वाहन में अन्य नंबर का इस्तेमाल करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। उल्लेखनीय हैं कि 30 अक्टूबर को कोलारस की लुकवासा पुलिस ने गौवंश से भरा एक आयशर ट्रक को पकड़ा था। लेकिन ट्रक स्टॉफ मौका पाकर फरार हो गया था। उक्त आयशर ट्रक MP04GA7232 में 20 गौवंश भरे हुए थे। जिनमे से 17 गौवंश की मौत हो गई थी। पुलिस ने ट्रक नंबर के आधार पर जांच शुरू कर दी थी।


दूसरे वाहन के नंबर का किया था इस्तेमाल -


लुकवासा चौकी प्रभारी शिखा तिवारी ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामले में जप्त ट्रक नंबर MP04GA7232 के आधार पर जांच शुरू की थी। ट्रक नंबर के आधार पर पुलिस टीम आयशर ट्रक मालिक ओमप्रकाश को तलाशते हुए भोपाल पहुंची थी। यहां पुलिस को MP04GA7232 का दूसरा ट्रक मालिक के पास ही खड़ा मिला था। उसके ट्रक नंबर का गलत इस्तेमाल किया गया था।  


पुलिस ने पड़ताल करते हुए ट्रक का असली ट्रक के नंबर MP13ZK1358 का पता लगाते हुए ट्रक मालिक सोनू नाथ पुत्र किशन नाथ निवासी कंबन जिला धार और उसके साथी जितेंद्र पिता अशोक प्रजापति निवासी मालवीय नगर इंदौर व मनोज पुत्र कन्हैया लाल मीणा निवासी पीतमपुर को उक्त मामले में गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर में एमवीएक्ट का इजाफा कर आरोपियों को जेल भेज दिया हैं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top