शिवपुरी के थाना अमोला क्षेत्र के सिरसोद चौराहे पर रात्रि में बस से उतर कर 08 साल के बालक का छूटा परिजन से साथ, डायल-112/100 जवानों ने संपर्क कर बालक को परिजन से मिलाया

0


 शिवपुरी । शिवपुरी के थाना अमोला क्षेत्र अंतर्गत सिरसोद चौराहे पर एक 08 साल का साल का बालक मिला है, जो अपना पता नहीं बता पा रहा है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112/100   भोपाल में दिनाँक 13-01-2025 को रात्रि 03:12 बजे प्राप्त हुई। 


सूचना प्राप्ति पर तत्काल अमोला थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक पवन राठोर पायलेट अजय योगी ने मौके पर पहुँचकर बालक को अपने संरक्षण में लेकर बालक से पूछताछ की, बालक ने बताया की वह अपने परिवार के साथ बस से प्रयागराज से शिवपुरी अपने गाँव जा रहा था । रात्रि में बस के सिरसोद चौराहे पर रुकने पर बालक बस से उतर गया था ।


 एफ आर व्ही स्टाफ ने उसी बस से सिरसोद चौराहे पर उतरे यात्रियों से बस के बारे में जानकारी लेकर बस मालिक को कॉल करके बस के ड्राइवर से संपर्क कर बालक के पिता जी से संपर्क किया एवं उन्हे सिरसोद चौराहे पर बुलाकर बालक कपिल जाटव को सत्यापन उपरांत उसके पिता जी राजेश जाटव के सुपुर्द किया । बालक को सकुशल मिलाने के लिए परिजन द्वारा डायल-112/100 जवानों का आभार व्यक्त किया गया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top