शिवपुरी के थाना सुभाषपुरा क्षेत्र में रात्रि के समय शिवपुरी से ग्वालियर जा रहे परिवार की कार हुई खराब, डायल-112 जवानों ने देर रात सहायता कर गंतव्य के लिए रवाना किया

0

 


शिवपुरी । शिवपुरी के थाना सुभाषपुरा के अंतर्गत बोराना गाँव के पास कार खराब हो गयी है, कॉलर के साथ उनका परिवार है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 02-01-2025 को रात्रि 11:45 बजे प्राप्त हुई।



 सूचना प्राप्ति पर तत्काल सुभाषपुरा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक विमल बोहरे पायलेट हेमंत कुशवाह ने मौके पर पहुँचकर बताया कि मायत्री गौर शिवपुरी से ग्वालियर अपने परिवार के साथ जा रही थी रास्ते में बोराना गाँव के पास कार का टायर फट गया था, आसपास से कोई सहायता नहीं मिलने पर मायत्री गौर जी ने डायल-112 पर कॉल कर मदद माँगी थी।


 पुलिस जवानों ने मौके पर पहुँचकर दूसरे टायर की व्यवस्था कर टायर को कार में फिट करके परिवार को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया। परिवार द्वारा देर रात हाईवे पर सहायता के लिए डायल-112 पुलिस जवानों का आभार व्यक्त किया गया ।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top