थाना सुभाषपुरा पुलिस द्वारा चोरी का खुलासा कर आरोपी अजय को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया

0


शिवपुरी । दिनांक 23.01.2025 को फरियादिया राधा कडेरा निवासी ग्राम सेवडा द्वारा अज्ञात चोरो द्वारा उसके घर से 21000/- रूपये व चांदी के कडे, तोडिया आदि चोरी हो  जाने की रिपोर्ट की थी जिस पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था, पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ द्वारा शीघ्र चोरो का पता करने के निर्देश दिये गये थे जिसपर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी सुभाषपुरा उनि राजीव कुमार दुबे द्वारा लगातार पता किया जा रहा था, इसी दौरान मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम के अजय जाटव द्वारा अपनें साथियो के साथ घटना की गयी है, जिस पर अजय जाटव की तलाश कर उसे पकडा गया तो अपने साथी के साथ घटना करना स्वीकार किया, एवं प्रकरण में चोरी कर ले जाये गये मसरूका में से उसके कब्जे से 5000/- रूपये जप्त किये गये एवं आरोपी अजय जाटव पुत्र प्रहलाद जाटव उम्र 25 साल निवासी ग्राम सेवडा थाना सुभाषपुरा जिला शिवपुरी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय शिवपुरी पेश किया गया है, व उसके साथी की तलाश की जा रही है।


                       

           उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सुभाषपुरा उनि राजीव कुमार दुबे प्रआर0 197 अभय सिंह ,प्रआर0 99 महेशदत्त शर्मा , आर0 740 रविन्द्र शर्मा,आर0 633 रवि कुमार, आर.39 काले खान, आर.चालक27 सोनू गुर्जर  म.आर.1146 प्रीति राठौर की सराहनीय भूमिका रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top