थाना करैरा पुलिस द्वारा अपराध कारित करने की नियत से घूम रहे आरोपी देवेन्द्र प्रजापति को 315 बोर देशी कट्टा मय जिन्दा कारतूस के गिरफ्तार कर कार्यवाही की

0


पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड के द्वारा अवैध हथियार से अपराध की नियत से घूमने वालों के विरुध्द कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियो को निर्देश दिये गये है जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी शिवनारायण मुकाती के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी करैरा निरीक्षक विनोद सिहं छावई एवं उनकी टीम के द्वारा लगातार मुखबिर मामूर कर दविश देकर कार्यवाही की जा रही है । अभियान के क्रम मे दिनांक 27.03.2025 को थाना करैरा पुलिस को मुखविर द्वारा सूचना मिली कि देवेन्द्र प्रजापति पुत्र बद्रीप्रसाद प्रजापति उम्र 24 साल निवासी बरुआपुरा थाना रक्सा जिला झांसी (उ.प्र.) गल्ला मण्डी के बाउन्ड्री के पीछे अपराध की नियत से बैठा है तभी  उक्त सूचना की तस्दीक हेतु मुखबिर के बताये स्थान गल्ला मण्डी के बाउन्ड्री के पीछे पहुचे तो मुखबिर के बताये हुलिया के व्यक्ति देखे जो पुलिस को आता देख भागने लगे जिसे हमराही बल की मदद से घेर कर पकड़ा उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम देवेन्द्र प्रजापति पुत्र बद्रीप्रसाद प्रजापति उम्र 24 साल निवासी बरुआपुरा थाना रक्सा जिला झांसी (उ.प्र.) होना बताया जिसकी जामा तलाशी लेने पर कमर मे दाहिनी तऱफ एक 315 बोर का कट्टा खुरसे मिला तथा एक जिन्दा कारतूस मिला कट्टा एवं कारतूस रखने का बैध लायसेंस चाहा तो नही होना बताया यह कृत्य अपराध धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत दण्डनीय पाया जाने से कट्टा एवं कारतूस को जप्त किया गया आरोपी के विरुध्द अपराध क्रमांक 244/25 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया । 

सराहनीय़ भूमिका –थाना प्रभारी करैरा निरी0 विनोद छावई ,प्रआर 1002 शरद कुमार , आर0 965 सुरेन्द्र सिहं रावत, आर0 895 राधेश्याम जादौन, आर0 338 हरेन्द्र सिंह, आर मत्स्येन्द्र गुर्जर आर 38 मलखान गुर्जर  थाना करैरा जिला शिवपुरी की मुख्य भूमिका रही है ।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top