बस स्टैंड के कोटा यात्री प्रतीक्षालय की छत पर मिली लाश की हुई पहचान, 21 जून से लापता टैक्सी चालक गोलू रजक निकला मृतक

0


 शिवपुरी। शहर के बस स्टैंड स्थित कोटा यात्री प्रतीक्षालय की छत पर मिली अज्ञात लाश की पहचान 21 जून से लापता टैक्सी चालक गोलू उर्फ अशोक रजक के रूप में हुई है। पहचान होने के बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।


मृतक की पत्नी मोहनी रजक ने बताया कि 21 जून की सुबह गोलू अपनी टैक्सी लेकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। उसी दिन शाम को उसकी टैक्सी नीलगर चौराहे पर लावारिस हालत में खड़ी मिली थी। इसके बाद परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई और लगातार देहात थाना तथा एसपी कार्यालय के चक्कर लगाते रहे, लेकिन कई दिनों तक उसका कोई सुराग नहीं मिला।


बस स्टैंड स्थित कोटा यात्री प्रतीक्षालय की छत पर शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी। अब शव की पहचान गोलू उर्फ अशोक रजक के रूप में होने से मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस मौत के कारणों और घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
To Top