थाना मायापुर पुलिस द्वारा 05 हजार रुपए के इनामी दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

0


 पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले के मार्गदर्शन और एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के नेतृत्व में थाना मायापुर ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करते हुये दुष्कर्म के फरार आरोपी विवेक पुत्र स्व. वीरेन्द्र यादव उम्र 20 निवासी ग्राम पिपरौदाआलम थाना मायापुर को गिरफ्तार किया गया है।


मामला इस प्रकार है कि आरोपी विवेक यादव ने अपने साथी के साथ मिलकर एक नाबालिक लड़की के साथ डरा धमका कर गलत काम (बलात्कार) किया, पीड़िता ने दिनांक 25.04.25 को थाना मायापुर पर रिपोर्ट दर्ज कराई पीड़िता की रिपोर्ट पर से आरोपीगण के विरुध्द अपराध क्रमांक 90/25 धारा 70 (2), 351 (2) बीएनएस, 3(2)5,3 (1) डब्ल्यू आई, एससी/एसटी एक्ट एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट का कायम कर आरोपी जितेन्द्र पुत्र घनश्याम चंदेल उम 20 साल. निवासी ग्राम पिपरौदाआलम को दिनांक 26.04.25 को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया एवं फरार आरोपी विवेक यादव के विरुध्द श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय शिवपुरी द्वारा पांच हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था 5000 रुपये के इनामी आरोपी विवेक पुत्र स्व. वीरेन्द्र यादव उम्र 20 साल को दिनांक 29.04.25 को गिरफ्तार किया गया है।


आरोपी की गिफ्तारी में थाना प्रभारी मायापुर निरीक्षक नीतू सिंह, प्र.आर.507 भानू प्रकाश पाठक, प्र.आर. 153 धर्मेन्द्र भट्ट आर. 468 विक्रांत शर्मा, आर. 1111 चन्द्रभान सिंह, आर. 1082 मनीष सिंह, आर. 1132 सर्वेश सिंह, आर. 665 योगेन्द्र सिंह, की सराहनीय भूमिका रही।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
To Top