बच्चे के दूध को लेकर विवाद, पत्नि 9 माह के बच्चे को छोड हुई फरार

0


 कोलारस। कोलारस कस्बे में रहने वाली एक विवाहिता अपने 9 माह के बच्चे को छोड़कर फरार हो गई। बताया जा रहा है कि पति पत्नि मे बच्चे के दूध को लेकर विवाद हो गया था। पत्नि ने इस मामले की शिकायत कर दी। पति को जैसे ही जमानत मिली और वह घर पहुंचा तो पत्नि गायब मिली जानकारी के मुताबिक कोलारस निवासी ऑटो चालक विनोद कुशवाह का 23 अप्रैल को अपनी पत्नी सपना से बच्चे के दूध को लेकर विवाद हो गया था। सपना ने कोलारस थाने में शिकायत कर दी। पुलिस ने विनोद को ले जाकर तहसील में पेश कर दिया। जमानत मिलने पर विनोद घर लौटा तो पत्नी सपना गायब थी।शनिवार को सपना का कॉल आया। उसने ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर मिलने बुलाया। विनोद बेटी के साथ स्टेशन पर पहुंचा। तीनों रात को घर लौट आए। रविवार की सुबह विनोद ऑटो चलाने घर से निकल गया। वापस लौटने पर पता चला कि सपना फिर से गायब हो गई है। इस बार अलमीरा में रखे आधार कार्ड, वोटर कार्ड और 2 हजार रु. कैश भी ले गई है। सपना अपने 9 माह के बच्चे को भी छोड़ गई। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top