नल पाइपलाइन लीकेज के कारण मकानों में आई दरारें, नल लाइनमैन की लापरवाही के कारण रहवासियों का हुआ लाखों का नुकसान

0

 


कोलारस। कोलारस के वार्ड नं 15 निवासी सोनू जैन का मकान नल पाइपलाइन लीकेज होने के कारण मकान के अंदर पानी घुस गया जिसके कारण मकान  पूरा तरह बिल्कुल क्षतिग्रस्त हो गया है पूरे मकान में दरारें ही दरारें पड़ गई है। सोनू जैन पुत्र पवन जैन उम्र 35 वर्ष का कहना है कि एक महीने से नल पाइपलाइन फूटी पड़ी है जिसके कारण मकान मे पानी अंदर घुस गया जिससे पूरे दो मंजिल पक्का मकान में दरारे ही दरारें पड़ गई है। जिसे तुड़वाकर नया पूरा बनवाना पड़ेगा। सोनू जैन ने बताया कि नल लाइनमैन कल्लू सोनी जो कि प्रतिदिन नल जल की लाइन सप्लाई करता है उसको मेरे द्वारा एक महीने से लगातार बताया जा रहा है और एक ही बात हमेशा मुझसे कहता आ रहा है  कि आजकल में करवा देता हूं। वार्ड नंबर 15 निवासी सोनू जैन, सिद्धार्थ जैन, पृवीण जैन ने कल्लू सोनी लाइनमैन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं रहवासियों का कहना है कि पाइपलाइन लीकेज होने के कारण मकान में पानी अंदर पहुंच रहा है जिसके कारण नवीन मकानो में दरारें पड़ रही है।


वार्ड नंबर 15 पार्षद भानु प्रताप सिंह जाट कोलारस का कहना है आपके द्वारा जानकारी मिली जैसे ही तत्काल कर्मचारियों द्वारा फूटी हुई नल पाइपलाइन को जुड़वा दिया गया है ।


मुख्य नगर परिषद अधिकारी संजय श्रीवास्तव कोलारस का कहना है हमें किसी के भी के द्वारा लिखित ना ही मौखिक जानकारी मिली थी आपके द्वारा जैसी ही जानकारी मिली उसे तत्काल फूटी हुई नल पाइपलाइन को आदेश देकर कर्मचारियों द्वारा जुड़वा दिया गया है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top