महिला पत्रकार मणिका शर्मा के प्रति फेसबुक पर की गयी अनर्गल एवं अभद्र टिप्पणी के संबंध में रवि कुमार लोधा (भोलापुरा) के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए सभी पत्रकारों ने दिया ज्ञापन

0

 


जानकारी के अनुसार महिला पत्रकार मणिका शर्मा निवासी विवेकानंद कॉलोनी शिवपुरी के फेसबुक पर दिनांक 26.04.2025 को एक व्यक्ति रवि कुमार लोघा (भोलापुरा) जो कि फेसबुक पेज के माध्यम से ओ.बी.सी. महासभा गुना का सदस्य दर्शित हो रहा है, के द्वारा महिला पत्रकार की फेसबुक पोस्ट पर अत्यंत आपत्तिजनक, अभद्र एवं अशोभनीय टिप्पणी की गयी है, जो कि न केवल उनकी छवि को ठेस पहुंचाने वाली है, बल्कि सामाजिक सौहादर्य को बिगाड़ने वाली है। उक्त व्यक्ति के इस कृत्य से समस्त पत्रकार साथियों की लज्जाभंग की जा रही है और इस टिप्पणी पर से समस्त पत्रकार जगत में रोश व्याप्त है। उनका कहना है यदि आगामी समय में इस प्रकार की अनर्गल टिप्पणीयां करने वालों पर उचित कार्यवाही नहीं की गयी तो भविष्य में महिला पत्रकार पत्रकारिता जगत में कैसे आयेंगी। इस प्रकार की सार्वजनिक टिप्पणी समाज में न केवल महिला पत्रकार अपितु समस्त पत्रकारों के प्रति द्वेष की भावना को दर्शाती है।

सभी लोगों ने अनुरोध किया है कि इस मामले की गंभीरता को समझते हुये आरोपी रवि कुमार लोधा (भोलापुरा) के विरूद्ध तत्काल रूप से प्रथम सूचना प्रतिवेदन दर्ज किया जाये तथा साइबर सेल को आई.टी. एक्ट के तहत मामला विवेचना में लेने हेतु निर्देशित करने की कृपा करें। अन्यथा की दशा में समस्त पत्रकार साथी आगे की रणनीति तैयार करते हुये आंदोलन करेंगे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top