ग्राम लगदा में शनि प्रकटोत्सव का भव्य आयोजन 27 मई को होगा छप्पन भोग, भजन कीर्तन एवं विशाल भण्डारा

0


 कोलारस। कोलारस तहसील के ग्राम लगदा में शनि प्रकटोत्सव का भव्य आयोजन 27 मई मंगलवार को बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया जा रहा है जो कि शनिदेव स्थान शक्ति शिवगंगा अटल सिद्ध बाबा आश्रम पर आयोजित होगा। इसी दौरान पूरे मंदिर प्रांगण को फूलों एवं गुब्बारों से सजाया जाएगा। यह आयोजन सभी क्षेत्रवासी एवं भक्तजनों द्वारा किया जा रहा है जिसमें 27 मई मंगलवार को पूजा अर्चना आरती के बाद सुबह 11 वजे से छप्पन भोग एवं विशाल भंडारा किया जाएगा जो की प्रभु इच्छा तक चलता रहेगा एवं शाम 5 बजे से विशाल भजन कीर्तन का आयोजन भी रखा गया है सभी भक्तजनों से अधिक से अधिक संख्या में धर्म लाभ लेने की अपील की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top