आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 31 मई तक होंगे रजिस्ट्रेशन

0

 


 मध्यप्रदेश कौशल विकास संचालनालय द्वारा सत्र 2025 के लिए आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों) में प्रवेश की समय-सारणी घोषित कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 31 मई 2025 तक विभाग की वेबसाइट www.dsd.mp.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण और संस्थान/व्यवसाय का प्राथमिकता क्रम भर सकेंगे। रजिस्ट्रेशन के बाद 5 जून को उम्मीदवारों की लॉगिन आईडी पर उनकी रैंक प्रदर्शित की जाएगी। यदि रैंक में प्राप्तांक में  त्रुटि पाई जाती है, तो उसे 6 जून से 8 जून तक ईमेल (mpiticounseling2025@gmail.com) के माध्यम से सुधारा जा सकता है। प्रथम चयन सूची 16 जून को जारी होगी, जिसके आधार पर 18 से 20 जून के बीच प्रवेश और दस्तावेज़ सत्यापन की प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद द्वितीय चयन सूची 24 जून को जारी होगी और 25 से 27 जून तक प्रवेश लिए जा सकेंगे।प्रवेश पोर्टल पर किसी भी समस्या के लिए हेल्पलाइन नंबरों (9220407724, 9220407725, 9220407726) पर संपर्क कर सकते हैं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top