थाना सतनवाङा पुलिस द्वारा आरोपी रामू आदिवासी कब्जे से हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब कुल 90/-लीटर जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया

0

 


पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिह राठौड, द्वारा अबैध शराब बनाने एंव बिक्रय करने वालों के बिरूद्ध कार्यवाही करने हेतू निर्देशित किया गया था । आज दिनाकं 04/05/2025 को अति पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं नगर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजय चतुर्वेदी के कुशल मार्गदर्शन में थाना सतनवाडा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर से भूरा खो पुल के नीचे एबी रोड सतनवाडा में दबिश देकर आरोपी रामू आदिवासी पुत्र रमेश आदिवासी उम्र 35 साल निवासी ग्राम अमरगढ थाना भवंरपुरा जिला ग्वालियर हाल निवासी चिटोरी खुर्द थाना सतनवाडा जिला शिवपुरी के कब्जे से दो नीलें रंग की प्लास्टिक की कैनों में करीब 45-45 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब कुल 90/-लीटर शराब कीमती करीबन 9000/-रूपये की जप्त की गई। एंव आरोपी रामू आदिवासी को मौके से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरूद्ध थाना सतनवाड़ा पर अपराध क्रमांक- 78/2025 धारा-34 (2) आवकारी एक्ट का कायम किया गया।

सराहनीय योगदान- उक्त कार्यवाही में उपनिरी. सुनील सिंह राजपूत थाना प्रभारी सतनवाडा, सउनि. बृजपाल सिहं तोंमर, प्र.आर.228 उदय सिहं तोंमर, प्र.आर.571 भगवान लाल, आर. 1034 दीपक किरार, आर. 1008 रामप्रकाश, आर.चा. 114 शिवराज हिंडोलिया, आर. 352 महेश कुमार थाना सतनवाडा का सराहनीय योगदान रहा है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top