थाना पोहरी द्वारा दुष्कर्म (बलात्कार) के आरोपी को किया गिरफ्तार

0

 


दिनांक 21.05.2025 को नाबालिक पीड़िता ने अपने मौसा  फूलसिंह कुशवाह निवासी बासेड़ जिला श्योपुर के विरूद्ध नाना के घर पर जबरदस्ती गलत काम (बलात्कार ) करने की रिपोर्ट की थी जिस पर से थाना हाजा पर अप क्र 146/25  धारा 64 (2)F बी.एन.एस, 3/4 का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौंड व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले के निर्देशन में तथा एस.डी.ओ.पी. पोहरी सुजीत सिंह भदौरिया के कुशल मार्गदर्शन में ऑपरेशन मुस्कान, नशामुक्ति अभियान, गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी, अवैध शराब, अवैध हथियार,गुण्डा बदमाशों के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में पोहरी पुलिस द्वारा आज दिनांक 26.05.2025 को मुखविर की सूचना पर से आरोपी फूलसिंह कुशवाह पुत्र नारायण कुशवाह निवासी बासेड़ जिला श्योपुर को समक्ष पंचान गिरफ्तार कर माननीय जेएमएफसी न्यायालय पोहरी के समक्ष पेश किया गया 

 

इस संपूर्ण कार्यवाही में निरी. रजनी सिंह चौहान, उनि. रामेश्वर शर्मा, आर 1048 कुलदीप 

शर्मा,  आर 247 मुनेश धाकड, आर. 116 संदीप राठौर, आर. 813 सदन भिलाला, 

आर. 1031 हरीशंकर, आर. 282 दीपक राणा, आर. 1167 रामभरत मीणा,  की 

सराहनीय भूमिका रही। 

 

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top