किसी भी आपदा में राहत एवं बचाव की तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं - कलेक्टर

0


 शहरी क्षेत्र में नालों की साफ सफाई करने के दिए निर्देश

अतिवृष्टि एवं जल भराव की स्थिति में बचाव कार्य की तैयारी को लेकर बैठक हुई आयोजित


किसी भी आपदा में पूर्व में की गई बचाव एवं राहत कार्य की तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण होती हैं। किसी आपदा की स्थिति में सूचना तंत्र का भी मजबूत होना जरूरी है। अभी बरसात का समय शुरू होगा और जिले में पिछले वर्षों में कई स्थानों पर अतिवृष्टि के कारण जल भराव की स्थिति उत्पन्न हुई है। इसके बाद राहत एवं बचाव कार्य भी किया गया, इसलिए अभी से ऐसे गांव और एरिया को चिन्हित करें जहां समस्या उत्पन्न हो सकती है। 

कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने गुरुवार को अधिकारियों के साथ बैठक रखी और अतिवृष्टि एवं जल भराव की स्थिति में बचाव एवं राहत कार्य की तैयारी को लेकर समीक्षा की और निर्देश दिए हैं जहां पिछले वर्षों में बाढ़ जैसी स्थिति निर्मित हुई ऐसे प्रभावित गांवों को अभी से चिन्हित करें। स्थानीय तैराक जो कुशल हैं, उनके नाम और मोबाइल नंबर की लिस्ट भी होमगार्ड की टीम द्वारा उपलब्ध कराई जाए। बचाव कार्य में जो उपकरण मशीनरी उपयोग की जाती है वह अभी से दुरुस्त कर कर रखें।

 शहरी क्षेत्र में नगर पालिका नगर परिषद द्वारा नालों की साफ सफाई बरसात से पूर्व कर ली जाए जिससे वर्षा के समय जल निकासी बनी रहती है और जल भराव नहीं होगा। इसके अलावा जल संसाधन विभाग द्वारा भी बांध की सुरक्षा एवं जल स्तर की जानकारी समय-समय पर प्रसारित की जाए। स्थानीय सूचना तंत्र भी मजबूत रहे जिससे समय पर जानकारी मिले। बैठक में समस्त एसडीएम, जनपद सीईओ, सीडीपीओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top