पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा थाना करैरा का आकस्मिक निरीक्षण व गश्त व्यवस्था को चेक किया गया

0

 


दिनांक 26.05.25 की रात्रि 1 बजे से 3 बजे के मध्य में पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने थाना करैरा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को गश्त के दौरान प्रत्येक एटीएम चेक करने, थाने के एच.एस. व गुण्डा को चेक करने, संदिग्ध व्यक्तियों से रोक टोक का पूछताछ करने संबंधी निर्देश दिये गये। तत्श्चात गश्त व्यस्था चेक करते हुये थाना अमोला पहुंचे जहॉं पर थाना प्रभारी अमोला की हाईवे गश्त डियुटी थी जो चेक करने पर उपस्थित नहीं मिलने पर थाना प्रभारी अमोला अंशुल गुप्ता को 5000/- रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। बाद में शहर शिवपुरी की गश्त व्यवस्था को चेक किया गया जहॉं एसडीओपी शिवपुरी संजय चतुर्वेदी व महिला थाना प्रभारी मुस्तेैदी से गश्त करते पाये गये । पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारियों को मुस्तैदी से गश्त करने एवं गश्त में किसी प्रकार की लापरवाही या चुक न करने के निर्देश दिये गये ।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top