02 घंटे के भीतर 02 साल की बच्ची को उसके माता पिता से मिलाया

0


 पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ के द्वारा थाना क्षेत्र में अपहृत बालिक बालिकाओ को दस्तयाब करने, अवैध, शराब, अवैध शस्त्र, अवैध मादक प्रदार्थ एवं फरार आरोपी व स्थाई वारण्टियों के विरूद्ध कडी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे । उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले के निर्देशन में तथा एस.डी.ओ.पी. संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 10.06.2025 को एक बच्ची जिसकी उम्र करीबन 02 साल थी बड़े पुल से पास मिली जिसे आर. 334 राघवेन्द्र यादव द्वारा थाना पर लाया गया। बच्ची से नाम पता पूछा तो बताने में असमर्थ रही मामले की गंभीरता को देखते हुए बच्ची का फोटो सोशल मीडिया के माध्यम से सर्कुलेट किया गया एवं अलग अलग टीम बना कर इलाका में रवाना कि गई जिससे बच्ची के माता पिता तक सूचना पहुंच सके। करीबन 02 घंटे में पुलिस के लगातार प्रयास से बच्ची को उसके माता पिता से मिलाया गया। थाना पोहरी पुलिस टीम के द्वारा लगन व मेहनत से 02 घंटे के भीतर बच्ची को उसके माता पिता से मिलाया।


इस संपूर्ण कार्यवाही में निरी. रजनी सिंह चौहान, सउनि प्रकाश सिंह बुनकर, आर. 1048 कुलदीप शर्मा, आर. 334 राघवेन्द्र यादव, आर. 1098 सियाराम मीणा, आर. 1134 अरविंद कुशवाहा, आर. 720 राहुल सिंह की सराहनीय भूमिका रही ।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top