फांसी पर लटका मिला पति, पत्नि पलंग पर मरी हुई मिली, 1 साल पहले हुई थी शादी

0


 कोलारस। कोलारस अनुविभाग के तेंदुआ थाना सीमा में आने वाले चिलावाड़ गांव में एक नवविवाहिता जोडे की मौत की खबर मिल रही है। बताया जा रहा है कि पति फांसी के फंदे पर लटका मिला है और उसकी पत्नी पलंग पर मरी हुई पड़ी थी। पत्नी के गले पर रस्सी के निशान है। इस क्राईम सीन को देखकर प्रतीत होता है कि पहले पति ने पत्नी की हत्या की और फांसी पर लटक गया है।


तैंदुआ थाना सीमा में आने वाले गांव चिलावाद में निवास करने वाले दीपक जाटव उम्र 25 साल पुत्र रामस्वरूप जाटव की शादी रानी जाटव निवासी सड राजस्थान से एक 21 अप्रैल 2024 को हुई थी। दीपक और रानी अपने परिवार से अलग रहते थे।


दीपक जाटव के पिता रामस्वरूप जाटव ने बताया कि दीपक और रानी अलग रहते थे और हम अपने फार्म पर रहते थे। बीते रोज सोमवार की शाम में उनके पास बैठकर आया था। आज मंगलवार की सुबह में उनके घर पर पहुंचा था,तो गेट लगे मिले। मैंने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। इसके बाद कुछ आशंका हुई तो खिड़की से झांककर देखा तो दीपक फांसी के फंदे पर लटका हुआ था और उसकी पत्नी रानी पलंग पर बेसुध पडी थी।


चौकीदार और सरपंच को बुलाया गेट तोडा

बताया जा रहा है कि इस घटनाक्रम के बाद चौकीदार और सरपंच को बुलाया और गेट तोडे तो अंदर जाकर देखा तो दोनो की मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंची तेंदुआ थाना पुलिस ने दीपक और रानी की लाश का पंचनामा बनाते हुए पीएम के लिए कोलारस पहुंचाया।


पीएम की रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

इस पूरे मामले में अनुमान लगाया हा रहा है कि रानी के गले पर रस्सी के निशान है दीपक ने उसकी हत्या की हो और फिर फांसी पर लटक गया। अभी सिर्फ अनुमान ही लगाया जा सकता है। इस मामले में तेंदुआ थाना प्रभारी का विवेक यादव का कहना है कि पीएम के आने के बाद ही इस मामले का खुलासा होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top