फिरोती के लिये अपहरण किये गये व्यक्ति को पोहरी पुलिस ने 12 घण्टे में मुक्त कराया

0



 दिनांक 10.06.2025 को सूचनाकर्ता पीतम जाटव पुत्र स्व. नकुला जाटव उम्र 55 साल निवासी ग्राम सोनीपुरा थाना पोहरी ने उपस्थित थाना आकर बताया दिनांक 10.06.2025 के दोपहर करीबन 03.00 बजे अपहरण कर्ता मकान बनाने का ठेका देना की वोल कर मेरे लडके विनोद जाटव का अपहरण कर दो लाख रुपये की मांग करने की रिपोर्ट कि जिस पर से अज्ञात आरोपीगण के खिलाफ थाना पोहरी पर अप.क्र. 166/25 धारा 140(2) बी.एन.एस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।  पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौङ एवं  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  जिला शिवपुरी संजीव मुले के कुशल मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी पोहरी संजय चतुर्वेदी के निर्देशन में थाना प्रभारी महोदय पोहरी निरी. रजनी सिंह चौहान के द्वारा विनोद के मोबाइल को सर्विलेंस पर लिया गया। टावर लोकेशन सुनारी चौकी अर्तगत ग्राम सड की ट्रेस होने पर आधी रात्रि को सुनारी चौकी प्रभारी उनि योगेन्द्र सिंह सेंगर थाना प्रभारी करैरा निरी. विनोद छावई के के साथ मिलकर दविस दी। पुलिस को देखकर बदमाश भागने में सफल हो गए। अपहृता विनोद जाटव के द्वारा बताया गया कि मोहित सूर्यवंशी निवासी ग्राम सङ चौकी सुनारी, अनिल अहिरवार, जयराम अहिरवार, सूरज जाटव , मनीश जाटव, निवासीगण दतिया ने हथियार की नोंक पर डरा धमका कर कार से ले गए व सभी ने मारपीट की और अपहृता विनोद जाटव के परिजनों से 02 लाख रुपये की फिरौती की मांग की बाद अपहृता विनोद जाटव का मेडीकल परीक्षण कराकर अपह्ता के परिजनो को सुपुर्द किया।    सभी आरोपी अभी फरार हैं पकड़ने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं 

                         इस संपूर्ण कार्यवाही में निरी. रजनी सिंह चौहान, निरी. विनोद छावई (थाना प्रभारी करैरा), उनि चेतन शर्मा, उनि योगेन्द्र सिंह सेंगर (चौकी प्रभारी सुनारी) , आर.865 योगेश सिंह, आर. 1048 कुलदीप शर्मा, आर.720 राहुल, आर.1134 अरविन्द कुशवाह, आर.874 प्रभजोत सिंह, आर.शिवम यादव, म.आर. नीलम परिहार,   आर.1167 रामभरत मीणा,  आ. चालक 47 गौरव विधुरी, आर. 813 सदन भिलाला, आर.1179 धर्मेन्द्र रावत की सराहनीय भूमिका रही ।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top