पुलिस थाना कोलारस द्वारा नाबालिग बालिका को 24 घंटे के अंदर खूबत घटी के पास से दस्तयाव कर परिजनों को सुपुर्द किया

0


 शिवपुरी जिले के थाना कोलारस में कल दिनांक 11.06.2025 को फरियादिया उम्र 32 साल नि. ग्राम बेरसिया कोलारस ने अपनी शाली  को संदेही मनोज आदिवासी नि. बम्हारी थाना बम्हारी जिला शिवपुरी के द्वारा बहला फुसलाकर ले जाने के संबंध में रिपोर्ट की थी जिस पर से थाना कोलारस पर अप.क्र. 218 /25 धारा 137(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत  पुलिस अधीक्षक  अमन सिंह राठौड़ के द्वारा नाबालिक बालक / बालिकाओं की शीघ्र दस्तयावी अभियान के तहत जीरो टालरेन्स अपनाने के निर्देश दिये गये उक्त निर्देशों के पालन मे जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं  एसडीओपी अवनीत शर्मा अनुभाग कोलारस के मार्गदर्शन मे विवेचना के दौरान अविलम्ब कार्यवाही करते हुए अपहृता नाबालिग बालिका की तलाश हेतु टीम बनाकर भेजी गई थाना क्षेत्र एवं आस पास मुखबिर तंत्र मजबूत कर तलाश की गई एवं जानकारी एकत्रित की गई । बाद अपहर्ता को  आज दिनांक 12.06.2025 को  मुखबिर की सूचना पर से खूबत घाटी थाना सतनबाडा क्षेत्र से दस्तयाव किया गया । 

उक्त कार्यवाही में निरी. रवि चौहान,  उनि सावित्री लकडा  ,प्रआर. विजय कटारे , आर.नाहर सिह ,आर. सौरभ पचौरी ,आर. राहुल रावत की विशेष भूमिका रही ।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top