ग्राम साखनौर में किसान के कृषि फार्म की दीवार तोड़कर 3 पनडुब्बी मोटर, हजार फीट केबिल और 15 पाइप की चोरी

0


 कोलारस ! कोलारस थाना क्षेत्र  के साखनौर गांव में एक कृषि फार्म से चोरों ने लाखों का सामान चुरा लिया। खेराई गांव के किसान नरेन्द्र सिंह धाकड़ के फार्म में यह वारदात बीती रात को हुई।

जानकारी के अनुसार चोरों ने फार्म हाउस के कमरे का ताला तोड़ा और दीवार को भी तोड़कर नुकसान पहुंचाया। वे कमरे में रखी 3 पनडुब्बी मोटर, एक समर बोर की मोटर, 1000 फीट बिजली केबिल और 15 पाइप चुरा ले गए।नरेन्द्र सिंह मंगलवार शाम को फार्म से अपने घर चले गए थे। बुधवार सुबह जब वह फार्म लौटे तो कमरे का ताला टूटा हुआ था। दीवार क्षतिग्रस्त थी और सारा सामान गायब था। पीड़ित किसान ने कोलारस थाने में चोरी की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top