शिवपुरी शहर के थीम रोड, पीली कोठी के पास तेज रफ्तार अज्ञात कार ने राहगीर को उड़ाया, राहगीर हुआ गंभीर रूप से घायल

0

 


शिवपुरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के पीली कोठी थीम रोड़ पर एक तेज रफ्तार कार ने पैदल जा राहगीर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार हेतु शिवपुरी के ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है। 


जानकारी के अनुसार शनिवार की रात करीब 11:00 बजे शांति नगर निवासी एक राहगीर ग्वालियर बायपास से अपने घर की ओर पैदल जा रहा था। तभी पीली कोठी के पास एक अज्ञात कार ने उसके जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे राहगीरों की मदद से 108 एम्बुलेंस से उपचार हेतु शिवपुरी के ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top